मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज -लाइन बाजार मुख्य मार्ग पर सबेया पुलिस पिकेट के समीप शुक्रवार की देर रात बारतियों से भरी एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।
इसमें स्कार्पियो में सवार सात लोग गंभीर रूप हो जख्मी हो गए। इसमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बारात की दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के पकउर गांव से बारात में कुछ लोग स्कार्पियो से यूपी के ठकराहा गए हुए थे।
खाना खाने के बाद रात में करीब 12 बजे लौट रहे थे अभी ये लोग सबेया हवाई अड्डा के पास पहुंचे थे कि बढ़ेया मोड़ के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। स्कार्पियो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराए गया।