गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे बायपास स्थित ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख़्मी अवस्था मे उसे तत्काल ईलाज के लिए तीन आरएसएस के स्वयंसेवको द्वारा ईलाज के लिए तत्तकाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर द्वारा जख़्मी युवक का ईलाज किया गया। जख़्मी युवक की पहचान फुलवरिया प्रखण्ड कमलाकांत कररिया ग़ांव निवासी हरिलाल के बेटा कलु राम के रूप में की गई।
मिली जानकारी अनुसार जख़्मी युवक पेशे से जेसीबी के चालक है। वह गोपालगंज से ड्यूटी खत्म कर वापस मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया।
जिससे वह बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख़्मी अवस्था मे वह सड़क किनारे तड़पता रहा। इस बीच मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई लेकिन किसी ने उसे उठा कर अस्पताल तक नही पहुंचाया जिससे उसकी स्थिति और भी नाजुक होती गई।
इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन स्वयंसेवक नीलमणि शाही, राजेश कुमार व राजेश वर्णवाल किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गोपालगंज लौट रहे थे। सड़क किनारे भीड़ लगी भीड़ को देख जब अपने गाड़ी से उतर कर देखा तो वह युवक छटपटा रहा था।
वही तीन स्वयंसेवक सड़क किनारे छटपटाता रहे युवक को उठा कर तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहाँ युवक का ईलाज चल रहा है।