मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर रविवार को राजयोगिनी दादी जानकी जी की पुण्यतिथि अध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनायीं गई| उपस्थित लोगों ने दादी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन व्यक्त की|
इस अवसर पर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने कहा कि दादी जानकी 104 वर्ष की आयु में अव्यक्त हुई। दादी गुणों की खान थी। संस्था की उर्मिला बहन ने कहा कि दादी समस्त विश्व में नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत थी। दादी का जीवन सच्चाई और सादगी का मिसाल रहा। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उन्होंने पूरे भारत में स्वच्छता के प्रति जागृति लाने का अभिनव प्रयास किया। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार विनोद भाई ने कहा कि दादी जी ने मात्र अपने शब्दों से ही नहीं अपने चेहरे और चलन से भी वेअतं सेवा की।
दादी जी आज भले ही वह शारीरिक रूप से हमारे साथ नहीं है किंतु फरिश्तेके रूप में आज भी हमारे साथ है और इस यज्ञ को चला रही है। कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारी राजयोगिनी बीके सुनीता बहन, उर्मिला बहन, तारा माता, कुमकुम माता मालती माता कमलावती माता, पूनम माता, शामपति माता, झूना माता ,कौशल्या माता , टुनटुन भाई आदि थे|