बैकुंठपुर। व्हीएसआरएस संवाददाता: सिवान, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण तथा सारण जिले की सीमा पर अवस्थित बैकुंठपुर प्रखंड में 15 दिन बाद भी कोरोना संक्रमण के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। इससे स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की मानें तो संक्रमण पर रोकथाम के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों का कोविड जांच किया जा रहा है। इलाज से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पहले यहां 50 से एक सौ लोगों का कोविड जांच किया जाता था।
अब प्रतिदिन चार सौ से पांच सौ लोगों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर प्रतिदिन मास्क के चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को दिघवा दुबौली डाक बंगला चौक पर अंचलाधिकारी सुनील कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत 40 लोगों से जुर्माना की वसूल की गई।