उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: उचकागांव के ग्रामीण इलाकों व मीरगंज शहर में सोमवार की दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ आई आंधी और पानी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया | इससे काफी क्षति होने की भी सूचना है। तेज आंधी के कारण ब्रह्माईन, डोरापुर, त्रिलोकपुर आदि गांव में कई घरों पर लगे टीन शेड के छप्पर उड़ गए।
लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचायी। वही तेज हवाओं का असर फसलों पर भी हुआ है। तेज हवाओं से धान और मक्के की तैयार फसल धाराशाही गई है। जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है।
इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर राम ने कहा कि फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए कर्मियों को निर्देश दिया गया है| रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा|