उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है। जन्म जन्मांतर के विकार खत्म हो जाते हैं। वहीं, कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। उक्त बातें मठिया गांव में चल रहे प्रवचन कार्यक्रम के दौरान श्री दास जी महाराज ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भागवत कथा आयोजन और श्रवण के अनेक लाभ हैं। आयोजनकर्ता और श्रवण करने वाले के परिवार के पूर्वजों को शांति और मुक्ति मिलती है। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के साथ सांसारिक दुखों से निकलने का अवसर मिलता है।
प्रवचन सुनने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्ति भाव और ज्ञान की प्राप्ति होती है। महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सद आचरण करना चाहिए। इससे उसके व्यक्तित्व में निखार आता है|