गोपालगंज। व्हीएसआरएस न्यूज: शहर के अम्बेडकर भवन में ज़िला प्रशासन गोपालगंज की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता श्रीमती कुमारी पुष्पा ने ज़िला पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं वरीय उप सम्माहर्ता श्रीमती नेहा कुमारी ने पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को व अंचलाधिकारी कटेया ने उप विकास आयुक्त महोदय को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरस्वती संगीत कला केंद्र ने स्वागत गान पेश किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने सबसे पहले सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी। अपने सम्बोधन के डीएम ने कहा कि हमारे समाज में महिला पुरुष को लेकर जो भेदभाव है ये लोगों ने बनाया है जबकि कुदरत के नज़र में सभी बराबर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का रोल मल्टीपल है और वे सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है।
उन्होंने कहा कि आज सभी क्षेत्रो में नारी अपना परचम लहरा रही है।उन्होंने एक कविता के माध्यम से भी नारी की महत्ता पर अपना विचार प्रकट किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इस दिवस को मनाए जाने के कारण पर चर्चा की गयी।उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर मिलने की बात कही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास महोदय ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं है। जो लोग भेदभाव की बात करते हैं उन्हें अपने संकीर्ण मानसिकता को बदलना चाहिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाली महिला पदाधिकारी/कर्मियों को ज़िला पदाधिकारी महोदय द्वारा सम्मनित भी किया गया। सम्मानित होने वालो में मुख्य पुलिस विभाग, स्थापना समाहरणालय संवर्ग, प्रोग्राम विभाग I सीडीसी, महिला हेल्पलाइन, शिक्षा विभाग, ज़िला कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, जीविका विभाग के पदाधिकारी व कर्मी थे। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व कर्मी मौजूद रहे।