बरौली| व्हीएसआरएस न्यूज: बेटी के हाथ पीले करना हर माता-पिता का सपना होता है। बेटी की शादी र्की चिंता उन्हें बेटी के पैदा होते ही सताने लगती है। खासकर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वे एक एक पैसा जोड़ते हैं ताकि बेटी की शादी में कोई परेशानी न आए।
ऐसे ही लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के द्वारा आज पुनः एक बार फिर गरीब कन्या के विवाह में विवाह की आवश्यक सामग्री संगठन के द्वारा दिया गया| संगठन द्वारा पूर्व में 354 लड़की को विवाह में मदद किया जा चुका है आज 355 वे लड़की के विवाह के सामग्री को संगठन के द्वारा दिया गया| इस बारे में जिला संयोजक विनोद यादव ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान लाल बाबू गुप्ता जी के मार्गदर्शन में संगठन लगातार पिछले कई वर्षो से समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगो के उत्थान के लिए कार्य करता आ रहा है|
वही विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालबाबू गुप्ता ने बताया की गोपालगंज जिले में जिला संयोजक विनोद यादव के नेतृत्व में संगठन दवारा आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के विवाह में विवाह सामग्री से सहयोग किया जाता है साथ ही जिले में महिला स्वरोजगार हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का संचालन गोपालगंज जिले मठिया ( हथुआ ) ग्राम में कराया जाता है साथ ही पिछले तीन वर्षो ने मीरगंज एवं मठिया के दो निशुल्क शिक्षण संस्थान के माध्यम से करीब तीन सौ बच्चो को शिक्षित करने का कार्य किया जाता है|
मौके पर पूर्व जिला प्रमुख सत्यम द्रिवेदी, पूर्व जिला सेवा प्रमुख चुनमुन तिवारी एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ता समेत ग्रामीण उपस्थित थे|