गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार मां बेटे जख्मी हो गए। जख्मी शकुंतला देवी और अनुज कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शकुंतला देवी अपने बेटे अनुज कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर में आ रही थी।
इस बीच वे जैसे ही बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप पहुंची कि उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
इसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बरौली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य भी सदर अस्पताल में पहुंच गए।
जहां उनकी मौजूदगी में जख्मी मां बेटे का इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि धक्का मारने वाला शख्स भी उनके साथ आया है, जो जख्मी लोगों का इलाज करवा रहा है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।