मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: आज शनिवार को मीरगंज नगर भाजपा इकाई के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनायी गईं| इस मौके पर सूबे के दो मंत्रियों के एक साथ पहुंचने से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा गया।
इस दौरान भाजपा के बूथ लेवल कार्यक्रम की हो रही तैयारियों का दोनों मंत्रियों ने जायजा लिया| साथ ही बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। शहर के गणेश लॉज में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी के उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने की बात कही| साथ ही लोगों को खासकर पिछड़े तबके के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण योजनाओं से जोड़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों के द्वारा राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ संख्या 106 के अध्यक्ष आलोक कुमार केसरी और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामना संदेश और बधाइयां भेजने के लिए पोस्ट ऑफिस पर उमड़ी भीड़ बताती है कि मोदी की लोकप्रियता कितनी है।
मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भूषण, उमेश प्रधान, पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा, मीरगंज भाजपा अध्यक्ष अभिषेक सोनी, महामंत्री पवन कुमार गुप्ता, निवर्तमान नगर अध्यक्ष रमन कुमार गुप्ता, प्रफुल्ल विशाल चंद्र, सत्येंद्र कुमार, राकेश सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज केसरी, वर्मा प्रसाद, ज्ञानेश्वर ऊर्फ गांधीजी,पिंटू कुमार, मुन्ना पांडेय, मिथिलेश तिवारी आदि थे।
इस अवसर पर नगर के 106 बूथ अध्यक्ष आलोक कुमार केसरी को मंत्री के द्वारा शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, रमन गुप्ता, शिव कुमार राय, सत्येंद्र कुमार, सूरज केसरी,शिवम केसरी आदि को भी सम्मानित किया गया।
खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी के बारे में जन जन तक जानकारी पहुंचाने की अपील की।
पौधरोपण में शामिल हुए दोनों मंत्री: मंत्री द्वय मंगल पांडेय और जनक राम के द्वारा गणेश लॉज के परिसर में पौधारोपण कार्य भी किया गया। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मीरगंज के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अगले साल तक अपग्रेड कर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का दर्जा दे दिया जाएगा। वही जिले के अंतिम छोर पर कुसौंधी गांव में बंन रहे अस्पताल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में जानकारी अभी नहीं है।