उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाने के झिरवा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्रा को गोली मार कर जख्मी कर दिया| जख्मी छात्रा ललिता कुमारी लुहसी गांव के योगेंद्र सिंह की पुत्री बतायी जा रही है| इलाज के लिए गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया|
मिलीं जानकारी अनुसार लुहसी गांव के योगेंद्र सिंह की पुत्री ललिता कुमारी शनिवार की शाम अपने बहनोई के साथ बाइक से बहन के घर से लौट रही थी इस बीच झिरवा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल से उसके सर में गोली मार दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई|
घटना के बाद बदमाश फरार हो गए | बाद में आनन फानन में उसे परिजनों ने सदर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया| घटना की सूचना पर उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए| घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चाए चल रही है|
पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है| पुलिस का कहना है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है| इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है|