मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: विभिन्न मांगों को लेकर समूचे बिहार में नगर निकाय के सफाई कर्मी हड़ताल पर है लेकिन मीरगंज नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं गए है। सफाई कर्मी काम पर और सफाई कार्य में लगे हुए है| सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूर्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। जिसमें उनकी मांगों को मान लिया गया था साथ ही कुछ मांगे पूरी करने का आश्वासन मिला था।उसके बाद हड़ताल खत्म हो गए|
उस समय हड़ताल शुरू होने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी । सफाई कर्मचारी यूनियन ने साफ किया था कि न तो निकायों में सफाई की जाएगी और न ही सफाई होने दी जाएगी।
मीरगंज नगर परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया गया था। कर्मियों ने बताया कि विगत दिनों विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। उसके बाद आश्वासन दिया गया है कि मांगों पर विचार किया जाएगा। इसलिए इस हड़ताल में मीरगंज के कर्मी शामिल नहीं हुए है।
नगर के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि मीरगंज में सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है| नियमित रूप से सफाई कार्य चल रहा है| कर्मियों की मांगों पर पूर्व में वार्ता हो चुकी है|