उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: त्रिलोकपुर पंचायत भवन पर गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें राशन, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन सहित सरकारी योजनाओं से वंचित सौ से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज करायी।
जनता दरबार में कई ऐसे फरियादी पहुंचे थे जो जमीन विवाद से पीड़ित थे| वहीं कई वृद्धा पेंशन, पीएम आवास योजना से वंचित लोग थे। मुखिया सुरेंद्र राम ने वंचित लोगों को लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में राशन कार्ड, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन से वंचित लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुखिया ने जनता दरबार में पहुंचे पीड़ितों की बारी- बारी से समस्याएं सुनी एवं जल्द ही उसका निपटारा कराने का आश्वासन दिया।
मौके पर सरपंच कार्यपालक सहायक अमरेश कुमार भारती, वार्ड सदस्य छठिया देवी,फुलेसरी देवी, अवधेश सिंह आदि थे।