उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संयुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी के अनुशंसा पर चयन समिति ने जिले के बिहार ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त वरीय प्रबंधक और वर्तमान में वित्तीय साक्षरता से जुड़े सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता मणि भुषण बर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
सेवानिवृत्त वरीय प्रबंधक मणि भूषण वर्मा के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनको जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश के संयुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, सुशील कुमार लाल, कृष्ण कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार शर्मा, सिवान जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार शर्मा, मनमोहन सिन्हा, बिनोद कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार बर्मा, हेमंत कुमार, विजय कुमार सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियो ने शुभकामना एवं बधाई दिया है।
इस दौरान नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मणि भूषण वर्मा ने कहा कि वे हमेशा सामाजिक भेद-भाव के विरुद्ध आवाज उठाते रहे है, इनके जीवन का ध्येय समरस समाज का निर्माण करना है, महिलाओ और समाज के दबे कुचले लोगो के उत्थान हेतु सदैव संघर्षरत रहेंगे। आम आदमी के अधिकारो के लिए उन्हे प्रेरित करते रहेंगे।