मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज पुलिस ने एक शातिर अंतर राज्य अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसकी तलाश उत्तर प्रदेश से लेकर सिवान जिले और गोपालगंज जिले में हो रही थी। गिरफ्तार अपराधी का नाम शहजाद आलम बताया जाता है जो फुलवरिया थाना क्षेत्र के पकौली नारायण का जैनुल हक का पुत्र है।
वह लगातार कई अपराधों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बन रहा था पर इस बीच टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मीरगंज थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मीरगंज थाना ने अध्यक्ष छोटन कुमार ने व्हीएसआरएस संवाददाता से बताया कि गिरफ्तार अपराधी शहजाद पर फुलवरिया थाना में कांड संख्या 190/ 22, कांड संख्या 300 /22 तथा कांड संख्या 309/22 दर्ज है।वही सिवान जिले के महादेवा ओपी थाने में कांड संख्या 632/ 22 अंकित है जबकि यूपी के पटहेरवा थाने में कांड संख्या 468/22 में नामजद किया गया है। वही मीरगंज थाना क्षेत्र में कांड संख्या 387/22 के तहत मद्य निषेध अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज है।
इस बीच शहजाद की गिरफ्तारी क्षेत्र में पुलिस के एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि वह लगातार कई कांडों को अंजाम दे रहा था और पुलिस लाख प्रयास के बावजूद उसे पकड़ नहीं पा रही थी। मीरगंज थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पूछताछ में उससे अहम जानकारी हासिल हुई है इसके बाद और भी कई मामलों का उद्भेदन हो सकेगा।