गोपालगंज|व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर गांव में शराब के नशे में धुत पति व ससुर ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बचाने के लिए जब उसका पुत्र गया तो उसके ऊपर भी हमला कर उसे घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सहदुल्लेपुर गांव के निवासी मुन्नी खातून अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच पति व ससुर घर में नहीं रहने देने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे और घर से बाहर करने लगे। इसका विरोध करने पर मुन्नी खातून को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने के लिए मुन्नी खातून का पुत्र आफताब आलम गया तो उसके ऊपर भी हमला कर उसे घायल कर दिया गया।
दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मुन्नी खातून ने नगर थाना की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। महिला ने बताया है कि उसका पति कई वर्षों से उसके साथ मारपीट करते आ रहा है।
जब भी वह शराब के नशे में धुत रहता है तो मारपीट की घटना को अंजाम देता है। वहीं उसके पति और ससुर भी लगातार उसके व उसके पुत्रों के साथ मारपीट करते रहते हैं। इस घटना की जानकारी मुन्नी खातून ने नगर थाना की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।