गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में रविवार की सुबह घर में झाड़ू लगाने के क्रम में एक महिला को करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गई। अचेत अवस्था में इलाज के लिए महिला को सिधवलिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया। जहां परिवार के सदस्यों से लेकर आए और उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनीषा देवी नामक महिला शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाने के क्रम में पंखा उसके शरीर पर गिर गया जिससे मनीषा देवी के शरीर में करंट दौड़ गया और वह अचेत हो गई।
परिवार के सदस्यों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए लेकर पहले सरकारी अस्पताल सिधवलिया में पहुंचे। बाद में सदर अस्पताल में लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला अचेत पड़ी हुई थी।