गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में एक पति ने ताड़ी के नशे में धुत होकर अपनी ही पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही रसोई घर मे खाना बनाने के दौरान की गई पिटाई के बाद चूल्हे पर रखे बर्तन के गर्म पानी विवाहिता के शरीर पर पड़ गई। इससे वह बुरी तरह झूलस गई।
झुलसे अवस्था मे उसे तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वही उपचार के बाद विवाहिता के मायके वालों द्वारा सिविल कोर्ट में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई गई। झुलसी पीड़िता माँझा गढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना ग़ांव निवासी हरेश प्रसाद के पत्नी रमिता देवी बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के साखे बलुआ टोला ग़ांव निवासी मैनेजर प्रसाद अपनी बेटी रमिता की शादी वर्ष 2012 में माँझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना ग़ांव निवासी रामायण प्रसाद के बेटा हरेश प्रसाद के साथ धूम धाम से की थी।
शादी के कुछ वर्षो बाद सब कुछ ठीक ठाक था। इस बीच चार बच्चो ने जन्म लिया। पीड़िता के पति हरेश पेशे से ड्राइवर है जो चंड़ीगढ़ में ड्राइवर का काम करता है। इसके घर पर माँ और पत्नी रहती है। चार माह पहले चंडीगढ़ से वह अपने घर आया था तब से वह यही पर है। इसी बीच आरोपी हरेश कि पत्नी रमिता ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ताड़ी पीकर अक्सर मारपीट करता है और आज शनिवार को वह ताड़ी पीकर आया था और कही जा रहा था।
इस पर उन्हें रोकते हुए खाना खाने को कहा गया। जिसके बाद मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान रसोई घर में चूल्हे पर रखी चावल बनाने के लिए बर्तन में गर्म पानी उसके शरीर पर गिर गई। जिससे वह बुरी तरह झूलस गई। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई।
वही इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मैके वालो ने उसे तत्तकाल ईलाज के लिए सदरअस्पताल ले जाया गया जहां उसे ईलाज कराकर सिविल कोर्ट में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।