गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के जादोपुर थाने के खैरटवा गांव में श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच बचाव करने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के रहने वाले राजेश यादव खैरटवा गांव में एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गए हुए थे। श्रद्धा में शामिल होने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ राजेश यादव गांव में ही घूम रहे थे।
तब तक अज्ञात लोग आए और बेवजह उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
वहीं इस घटना की सूचना मारपीट में घायल युवक ने स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद पुलिस ने कहा है कि इस मामले में घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हमला करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनकी देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है।