गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लखमा खास गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर पति पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर पड़ोस के कुछ लोग रामाकांत चौधरी और उसकी पत्नी लालमति देवी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध करने पर रामाकांत चौधरी और लालमति देवी पर लाठी डंडा वह तलवार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बीच-बचाव किया गया। इसके बाद मामला जब शांत हुआ तो इलाज के लिए दोनों को उसका गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद उचकागांव थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। उधर सदर अस्पताल में तैनात नगर थाना की पुलिस भी लोगों का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। मारपीट में जख्मी लोगों ने बताया कि पूर्व से ही पड़ोस के कुछ लोग जमीन विवाद को लेकर उनके ऊपर हमला करते रहते हैं। जिससे वह काफी परेशान भी रहते हैं।