गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ रोड में शुक्रवार को ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज शहर से एक ई रिक्शा पर सवार होकर करीब आधा दर्जन यात्री बंगरा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में विभिन्न जगहों पर उतरने वाले थे। वैसे ही नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ रोड में पहुंचे की ई रिक्शा पलट गई। जिससे उस पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में थावे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के मोहम्मद इब्राहिम, जादवपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर बैरिया गांव की रंजीता देवी, सोनाक्षी कुमारी और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव की पूनम देवी और आराध्या कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के लोगों की मदद से सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ई रिक्शा चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिसके बाद वह पलट गई। इससे उस पर सवार सभी छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से ई रिक्शा को उठाया गया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।