गोपालगंज। व्हीएसआरएस न्यूज: जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सलोना गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैसही गांव के चंदन चौहान और शैलेंद्र चौहान एक बाइक पर सवार होकर बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव जा रहे थे। इस बीच वे जैसे ही बरौली थाना क्षेत्र के ही सलोना गांव के पास पहुंचे की सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। इसके बाद उनकी मदद से इलाज के लिए उन्हें बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद घायलों के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां वह अपनी निगरानी में दोनों का इलाज करवा रहे हैं। उधर नगर थाना क्षेत्र के चिराई घर के पास सड़क दुर्घटना में हजियापुर का मुकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर मुकेश तिवारी गोपालगंज शहर के चिराई घर की ओर आया था। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गया।