उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रखंड के उचकागांव पंचायत के पूर्व मुखिया व पत्रकार अनुराग प्रभाकर राय के पिता वैद्यनाथ राय का निधन मंगलवार की देर रात को हो गया। स्पाइनल में संक्रमण होने से वह बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज हुआ था लेकिन आराम नहीं मिला।निधन की सूचना पर बुधवार की सुबह उनके ब्रह्ममाईन स्थित आवास पर लोगों की भीड़ लग गई|
करीब नौ बजे गांव में ही उनकी अंत्येष्टि की गयी। इनके बड़े बेटे रुपेश कुमार राय ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए है। इनके मझंले बेटे अनुराग प्रभाकर राय दैनिक जागरण के पत्रकार है| इनके निधन की खबर सुनते ही ब्रह्ममाईन स्थित आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इनके निधन पर प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह, उप प्रमुख कालिकेश्वर रावत, बीडीओ मनोज कुमार पड़ित, सीओ रवीश कुमार, थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद, बीडीसी शाह आलम, रमेश यादव, पूर्व मुखिया अरविन्द राय, राकेश तिवारी, सुभाष तिवारी, पूर्व मुखिया पिन्टू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा तिवारी, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुखिया संतोष राजा आदि ने शोक व्यक्त किया है।