उचकागांव । व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रखंड के रघुआ जमसड़ प्लस टू स्कूल में नई विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति का गठन किया गया है। इसमें विधायक राजेश कुमार सिंह व सचिव सह प्राचार्य नन्दलाल मांझी की सहमति से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उचकागांव को विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के लिए सरकारी अधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष, सचिव, सरकारी अधिकारी व वरीय शिक्षक ने संयुक्त रूप से विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अन्य सदस्यों का चयन किया।
इनमें भूमि दानदाता सदस्य प्रो मोहनलाल सिंह, शिक्षा प्रेमी सदस्य निशा देवी व अनुसूचित जाति के सदस्य भिखु राम का चयन किया गया। जबकि अन्य सदस्यों में मुरारी लाल सिंह,श्रीकृष्णा सिंह व अशर्फी चौधरी शामिल है| नई कमेटी रन करने लगी है| शनिवार को नई कमेटी ने पहली बैठक कर स्कूल की व्यवस्था को जानने की कोशिश की| इसमें कमेटी ने साफ कह दिया कि अब सबकी निगरानी की जाएगी|
इसलिए सभी अपनी कार्यशैली में सुधार लाए| इधर, कमेटी के सचिव सह प्राचार्य नन्दलाल मांझी ने बताया कि पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया है| पुराने कमेटी में से कुछ लोगों को हटा दिया गया है| उसके बाद नई कमेटी बनी है|