गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता:जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के नया टोला भटवा गांव में मछली चोरी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नया टोला भटवा गांव में गंडक नदी में मछली चोरी करने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई। मारपीट के क्रम में एक पक्ष की ओर से गोलू साहनी, गंगावती देवी और राजेश साहनी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से मगन साहनी और चंपा देवी घायल बताए जा रही हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में पहुंची। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। पुलिस ने बताया कि मछली चोरी करने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।