गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला इकाई गोपालगंज के तत्वाधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 17-05-22 से 22-05-22 का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बेबी जॉर्ज, विशिष्ट अतिथि साइज़ी बेबी सेंट अन्टोनिस पब्लिक स्कूल थावे और जिला संगठन आयुक्त रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में ये प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
जिसमें आपदा से कैसे बचें, सड़क सुरक्षा, प्लास्टि टाईडटर्नर, शराब बंदी, दहेज़ प्रथा, पल्स पोलियो अभियान को जागृत करते हुए जल को कैसे बचाए, पर्यावरण संरक्षण, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चो और समाज मे जागरूकता फैलाई गई।
झांकियों के माध्यम से भारत माता, सात शाहिद और गांधी जी का अमर संदेश को दिखाया गया और इसके साथ साथ ये भी दिखाया गया कि शराब बंदी पर बिहार सरकार द्वारा ये मुहिम चलाया जा रहा है और स्काउट गाइड के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल जीवन हरयाली, बाल विवाह, दिव्यांग बच्चो को अपनी जीवनशैली के विषय मे बताया गया। भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में मानसिक, नैतिक, शारिरिक, सर्वांगीण विकास होता है।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लोगों ने इस कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि ये कार्यक्रम अपने आप मे बहुत सराहनीय है। अगर हर एक विद्यालय में यह कार्यक्रम मिले तो हर गांव-कस्बे के लोग जागरूक हो जाएंगे।
इस मुहिम में उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिका मनीष कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, सद्दाम हुसैन, सुनीता कुमारी, वर्षा कुमारी, ब्युटी पांडेय, सोनी गिरी, राज नन्दनी, शोभा कुमारी, नन्दनी राज, खुशबू कुमारी का भरपूर सहयोग रहा।