मांझागढ़ । व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के रहने वाले बाबूदिन अंसारी अपने घर से बाजार करने के लिए जा रहे थे। इस बीच में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए वृद्ध को सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
वहीं इस घटना की सूचना अस्पताल कर्मियों की मदद से वृद्ध के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद वृद्ध के परिजन सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जहां उनकी देखरेख में वृद्ध का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बहोरा टोला गांव का प्रिंस कुमार बताया गया है। वह किसी काम से अपने घर से सरके मेन रोड की तरफ जा रहा था। इस बीच सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे उठाकर जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।