मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर में जगह-जगह नालों के ढक्कन खुले हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारी नालों की सफाई करने के बाद ढक्कन नहीं बंद करते, जिससे यह समस्या बन जाती है। शहर में सोनार टोली रोड, सब्जी मंडी के पीछे वाली गली में, वार्ड तेरह हरखौली में, प्रज्ञा नगर में,मिल रोड आदि के पास नालों के ढक्कन खुले पड़े हैं। आसपास के लोग काफी परेशान हैं। बरसात में हल्की बारिश में ही नाले ओवरफ्लो हो जाते है। दूषित पानी बाहर आ रहा है।
शहर में जहां-जहां नालों के ढक्कन खुले हैं, वहां कई जगहों पर सांकेतिक चिह्न तक नहीं लगाए। हादसे का खतरा रहता है।
——————
शहर में खुले नाले के ढक्कन को ठीक करने को लेकर जगह चिन्हित किए जा रहे है। चिन्हित कर समाधान करवाया जाएगा।
डॉ अजीत कुमार शर्मा
ईओ, मीरगंज