गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी दीप प्रज्वलित कर खरीफ महाअभियान की शुरुआत की। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबन्धक, प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को विभाग की योजनाओं एवं कृषि से सम्बंधित आधुनिकतम तकनीक की जानकारी वैज्ञानिकों ने प्रदान की।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों को कर्मठता,ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए धरातल पर किसानों को कृषि विभाग योजनाओ से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।
कृषि विभाग के अतिरिक्त जिला पशुपालन पदाधिकारी, ज़िला मत्स्य पदाधिकारी, ज़िला गव्य विकास पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने अपने अपने विभाग के योजनाओ की जानकारी दी डीएम को दी।