गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने बिहार राज्य फसल सहायता योजनांतर्गत रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण ग्राम एवम पंचायत चौराव, प्रखंड गोपालगंज सदर में कृषक मो0 कलामुद्दीन की खेसरा संख्या 307, थाना नंबर 69 में किया गया।
जिसमें जिला सांख्यिकी पदाधिकारी निर्मल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी वेद नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोपालगंज सदर संजीव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, गोपालगंज सदर कुंदन कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, गोपालगंज सदर मनीष कुमार, कृषि समन्वयक व संबंधित किसान सलाहकार आदि उपस्थित रहें।
रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग 50 वर्ग मीटर में कराया गया।। जिसमें 16.280 ग्राम वजन प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर गेहूं की उत्पादकता 32.560 क्विंटल आका गया।