गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: सदर अस्पताल परिसर में स्थित दीदी की रसोई का उद्घाटन मंगलवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने किया। बुधवार से दीदी की रसोई में मरीजों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 24 घंटे दीदी की रसोई खुले रहेंगे।
डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में खाना में गुणात्मक सुधार लाना व जीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने का उद्देश्य से सदर अस्पताल में दीदी की रसोई खोला गया। उन्होंने बताया कि दीदी की रसोई में स्वच्छ, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने दीदी की रसोई का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो, एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल, सदर अस्पताल के डीपीएम और जीविका के डीपीएम मौजूद थे। उद्घाटन के बाद डीएम ने दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी उन्होंने दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम किचन का भ्रमण किया। इसके बाद जीविका दीदियों के बनाए गए। भोजन का भी स्वाद चखा।
वहीं जीविका दीदियों ने बुके देकर डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। डीएम ने बताया कि बुधवार से दीदी की रसोई शुरू हो जाएगी। जहां स्वच्छ, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलने लगेगा।