गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता:डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (आपूर्ति) की बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में खाद्यान्न का उठाव व वितरण से सम्बंधित समीक्षा की गई। राशन कार्ड का वितरण, जन शिकायत, सिडब्लूजेसी वाद से सम्बंधित मुद्दों पर विशेष समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मार्च तक मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। साथ ही साथ दोनों योजना का राशन एक साथ उठाव का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि डीलर दोनों राशन एक साथ बांटे।
बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को रसोई गैस एजेंसियों की करने व जांच के बाद दोषी एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने निर्देश भी दिया गया। बैठक में सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों से उनके विचार लेने के के बाद आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे स्वयं क्षेत्र में जाकर जांच करें। वस्तुस्थिति को खुद समझे और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्यवाही भी करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज उपेंद्र कुमार पाल, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता राहुल सिन्हा, डीसीएलआर बीरेंद्र कुमार व सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।