गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे के चादर से पूरा शहर ढ़का रहा। वाहनो की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालक को दिन में भी हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। जिससे आम से लेकर खास तक के लोग परेशान रहे।
दरअसल शीतऋतु की शुरुआत होते ही ठंढ ने अपना दस्तक दे दिया है। मौसम ने इस कदर करवट बदली की मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पूरे शहर में घना कोहरा छा चुकी है। आलम यह हैं कि लोग पास के बस्तुओं को देख पाने में असमर्थ थे।
एनएच 27 पर फर्राटा भरने वाली वाहनो किं रफ्तार धीमी हो गई। चालकों को थोड़ी दूर के वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहे थे। सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। थोड़ी दूर की वस्तु भी साफ नजर नहीं आ रही थी। कोहरा के साथ-साथ ठंड बहुत ज्यादा थी। सुबह करीब 9:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।