गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आये हुए प्रत्येक फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और फरियादियों के आवेदन पर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
मिलनें वालो में मुख्तार मियां बनकटा खास प्रखंड भोरे, दया देवी कुचायकोट प्रखंड कुचायकोट, श्याम सुंदर देवी हरखुआं वार्ड नंबर 3 गोपालगंज, मुन्नी देवी रघुनाथपुर प्रखंड भोरे, राम लखन प्रसाद कुशवाहा चौराव प्रखंड कुचायकोट, अशोक पांडेय लामीचौर प्रखंड भोरे, सबरा खातून धोबवलिया प्रखंड मांझागढ़, गोविंदा कुमार मांझा प्रखंड मांझा, रंजू देवी कुचायकोट प्रखंड कुचायकोट, गम्भा देवी बरईपट्टी नवादा प्रखंड गोपालगंज और व्यास प्रसाद यादव बंगरा मठिया प्रखंड विजयीपुर आदि थे।
लोग अपनी पीड़ा लेकर सुबह से ही जनता दरबार में पहुंचे थे। जिसे बारी बारी से डीडीसी ने उनकी फरियाद सुनी और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।