उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में सीओ रवीश कुमार ने अग्नि कांड और डूबने से हुई मौत मामले के पीड़ित परिजनों के बीच चार लाख नौ हजार आठ सौ रुपए की आपदा राहत कोष की राशि का वितरण किया गया।
इस दौरान सीओ रवीश कुमार ने लगभग 3 माह पहले दहीभाता गांव के पोखरे में डूबने से मृत हुए जितेश प्रसाद की पीड़ित पत्नी चिंता देवी को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा गया। सांखे खास गांव में अग्नि कांड के पीड़ित परिवार के मुखिया विद्यार्थी कुशवाहा को 98 सौ रुपए के राशि का चेक सौंपा गया।
शनिवार के दिन अंचल कार्यालय में सीओ रवीश कुमार से मुआवजे की राशि का चेक प्राप्त होने के बाद पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।