उचकागांव| व्हीएसआरएस न्यूज: उचकागांव थाना परिसर में मंगलवार को होली और शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें होली और शबे बरात का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बीडीओ मनोज कुमार पंडित ने कहा कि होली और शबे बरात का पर्व दोनों धर्मो के लोग शांति-सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। दोनों धर्मों के लोग अपना-अपना पर एक साथ सामंजस्य बनाकर इस तरह से मनाएं की दोनों धर्मों में अंतर नजर ना आए। पूर्व प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो इसके लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को होली पर्व के दौरान हुड़दंग नहीं करने के लिए निगरानी करें। थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने कहा कि सभी डीजे संचालकों के विरुद्ध होली और शबे बरात पर्व को लेकर 107 की कार्रवाई की गई है। डीजे बजाने पर प्रशासन द्वारा डीजे जप्त कर लिया जाएगा।
होलिका दहन 17 मार्च की रात्रि और शबे बरात का पर्व 18 मार्च की रात्रि को मनाने के लिए निर्णय लिया गया परंतु होली का पर्व मनाने की तिथि पर असमंजस बनी हुई थी जिसके बाद होली पर्व को 19 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर सीडीपीओ रघुवंश कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख कालिकेश्वर रावत, पूर्व मुखिया अरविंद राय, लक्ष्मण चौधरी, प्रमोद सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद नजीर आलम, पूर्व जिला पार्षद शराफत हुसैन, बीडीसी मोहम्मद शाह आलम, अलाउद्दीन मियां, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकुल यादव आदि थे।