मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: व्यापक प्रचार प्रसार के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं होने पर मीरगंज नगर प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया जिसके कारण शहर में खलबली मची रही। पुलिस दलबल के साथ निकले शहर के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार शर्मा ने शहर के मुख्य बाजारों का स्थित दुकानों का जांच किया और वहां से 82 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलने से दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से प्लास्टिक सिंगल यूज प्लास्टिक फेंकना और छुपाना शुरू कर दिया। लम्बे समय के बाद चले इस अभियान से पहले दुकानदार बेफिक्र होकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल भी कर रहे थे और बेच भी रहे थे। इस दौरान विभिन्न दुकानों से बरामद सिंगल उस प्लास्टिक के बरामदगी के बाद अनेक दुकानदारों पर जुर्माना किया गया है और उन्हें चेतावनी भी दी गई है।
रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा है सिंगल यूज प्लास्टिक का व्यवसाय।
बताते चलें कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के बावजूद स्थानीय दुकानदार इसका संग्रहण, खरीद बिक्री और इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे। यही कारण है कि प्रशासन को भी बार-बार इसके खिलाफ अभियान चलाना पड़ रहा है।
इस संबंध में स्थानीय कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आज चलाए गए अभियान में 82 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया है। वही ₹14500 जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।उन्होंने एक बार फिर स्थानीय दुकानदारों और लोगों से अपील की कि वे लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें।