मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: उपचार के लिए परेशान पीड़ित युवक ललन मदेशिया की मदद के लिए समाज सेवियों ने हाथ बढ़ाने शुरु कर दिए हैं। पीड़ित की दास्तां मिडिया में आने के बाद वैश्य परिवार सेवा समिति नामक संगठन ने युवक को आर्थिक मदद की है।
ललन की मदद को समाजसेवियों ने बढ़ाए हाथ:
रीढ़ की हड्डी से पीड़ित युवक ललन की आपबीती मिडिया में आने के बाद वैश्य परिवार के संस्थापक हर्ष वर्धन प्रकाश ने संगठन की ओर से मदद का भरोसा दिया और साथ ही 51 सौ रुपए नगद दी। इसके पहले भी कई सामाजिक संगठन के लोग युवक की आर्थिक मदद की है। अब युवक अपना हरिद्वार में इलाज करा सकेगा।
वैश्य परिवार संस्था के अध्यक्ष हर्ष वर्धन प्रकाश ने बताया कि ऐसे पीड़ितों के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। क्योंकि जरुरतमंदों की मदद करने से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता।
मौके पर मनोज केसरी, शक्ति कुमार, शंभू जयसवाल,विपिन साह, अनिल सोनी,विजय सोनी, मन्नू सोनी,गुड्डू केसरी, अमर नाथ प्रसाद, राजू प्रसाद,वंशी कुमार, सुराजी आदि थे|