मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर के प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेवा केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्म बाबा के 53वें अव्यक्त स्मृति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया| इस अवसर पर योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया| नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार शर्मा, राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सुनीता बहन, उर्मिला बहन आदि ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया| इस अवसर पर बहन सुनीता ने कहा कि कर्म के अनुसार फल मिलता है इसलिए अच्छे कर्म करते रहना चाहिए |
नगर ईओ ने कहा कि ब्रह्मा बाबा के पद चिन्हों पर चलकर अपने जीवन को सफल सार्थक बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद भाई बहनों को प्रसाद वितरण किया गया । बहन उर्मिला ने कहा कि बाबा ने अपने परोपकारी, निर्भय, निराकारी, निरविकारी, निरंहकारी, सत्य प्रिय एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व से संपूर्ण मानव मानवता को आध्यात्मिक मूल्यों से सर्वश्रेष्ठ बनाने का वृहद कार्य शुरू किया। अब तक 10 लाख से अधिक लोग लाभन्वित हो चुके हैं। आज उन्ही के मार्गदर्शन पर चल कर लाखों लोग अपना जीवन अलौकिक व मूल्यवान बना रहे हैं। ब्रह्मा कुमार विनोद भाई ने कहा कि आज इसी गुणों के आधार पर पूरे विश्व में 140 देशों में 9 हजार सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संस्कार परिवर्तन से चरित्र का निर्माण संभव है। मौके पर बीके सुनीता बहन, उर्मिला बहन,विनोद भाई ,नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय कुमार ,बूचन माता, कौशल्या माता, शामपति माता, बेबी बहन, संध्या बहन,मालती माता कुमकुम माता, तारा माता, टुनटुन भाई, राजाराम भाई आदि थी|