गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने फुलवरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय बथुआ बाज़ार में फीता काट कर प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। उद्धघाटन के बाद उन्होंने पुस्तकालय का भ्रमण कर खुशी जताई गयी। इस दौरान जिला पदाधिकारी को एक ही साथ सभी धर्मों की धार्मिक ग्रंथों को दान के रूप में दी गयी।
जिस पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुस्तकालय में पूरी भारतीयता झलक रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जो संकल्पना है कि पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र तो पढ़े ही साथ ही बड़े बुजुर्गों के साथ आने वाले छोटे बच्चे एक साथ पढाई करे। पुस्तकालय में इस व्यवस्था को देखकर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। ज़िला पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपालगंज राजकुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्यान भोजन) साहेब आलम, ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) अशोक पांडेय सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमति रत्ना घोष, प्रखंड प्रमुख मुन्नी खातून को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शब्बा प्रवीन एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत गान के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
इसके बाद वीर कुंवर सिंह के चित्र पर सभी उपस्थित पदाधिकारीगण एवं माननीय द्वारा माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। उद्धघाटन कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधिगण ,सामान्य जनता छात्र-छात्राएं, शिक्षक,सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी तथा शिक्षा प्रेमी लोगों में काफी जोश देखा गया एवं सभी ने जिला पदाधिकारी को पुस्तक दान महादान अभियान के लिए धन्यवाद दिया। इससे पूर्व प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय के उद्धघाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग मे लोग पुस्तकों से दूर हो रहे है। लोग सिर्फ सोशल मीडिया व्हाट्सअप, फेसबुक इत्यादि तक सीमित हो गए हैं जिससे उनका व्यक्तित्व विकास अधूरा रह जाता है। जबकि पुस्तकों के अध्ययन से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास सम्भव है।
उन्होंने आगे कहा कि जहां डिजिटल युग में बच्चों की क्रिएटिविटी घट रही है। वहीं उनके अंदर रचनात्मकता का भाव की भी कमी हो रही है। इसको पुनः स्थापित करने की जरूरत है। ताकि आने वाले समय में बच्चों और बुजुर्गों के बीच संभव और अपनत्व का भाव बना रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लाइब्रेरी की स्थापना करने से ज्यादा पढ़ने की आदत विकसित करना है। जिससे समाज की दिशा और दशा दोनों बदली जा सके।
उन्होंने कहा की लक्ष्य रखा गया है कि लोगों से उनकी पढ़ी हुई पुस्तकें दान स्वरूप लेकर वंचित किन्तु इच्छुक तबके तक पहुंचाई जाए। इसके लिए प्रखंडो के बाद अब पंचायत स्तर पर भी प्रत्येक पंचायत के एक हाई स्कूल में पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पुस्तक दान के लिए गीत गाकर आम जन को प्रेरित किया गया। साथ ही यहां के स्थानीय समुदाय द्वारा खुद से ही पुस्तकालय संचालन की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली गयी जो अपने आप मे अद्वितीय है।
ज़िला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलवरिया अजीत कुमार रौशन, प्रखंड प्रमुख मुन्नी खातून, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रत्ना घोष, प्रखंड साधन सेवी मनोज कुमार, पुस्तकालय संचालक ओमनाथ प्रसाद, नन्द किशोर सिंह, प्रखंड के सभी शिक्षकगण, जनप्रतिनिधिगण,
आम जनता को प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय के निर्माण में उनके शानदार योगदान को लेकर सराहना की गयी। मंच संचालन ज़िला सूचना जनसम्पर्क कार्यालय से अनवर हुसैन द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतो के मुखिया,शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा भी डीएम के समक्ष अपना विचार पेश किया गया।