गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले अजय सिंह की पत्नी मुन्नी देवी एक बाइक पर सवार होकर थावे मंदिर की ओर घूमने के लिए गई हुई थी।
घूमने के बाद वे बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रही थी। इस बीच में जैसे ही उसका गांव थाना क्षेत्र के उचकागांव मंदिर के पास पहुंची की बाइक से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई।
आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के परिवार के सदस्य भी सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनकी देखरेख में घायल महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने सदर अस्पताल में जांच के बाद बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई है। इलाज के बाद महिला की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की बात डॉक्टरों ने बताई।