गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: सिधवलिया बलडीहा मुख्य पथ पर जलालपुर के पास हुई सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। मृत महिला का नाम रामावती देवी था। जिसकी उम्र 45 वर्ष के करीब थी। जो सिवान जिले गोरेयाकोठी थाना के तेलमापुर गांव की रहने वाली थी।
घायलों में तेलमापुर के विजय कुमार सिंह और जोगियार की मुस्कान कुमारी शामिल है। घटना के संबंध में बताया गया है दो रिश्तेदारी से तीन व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर के सिधवलिया की तरफ से अपने घर तेलमापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बलडीहा की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार रूप से ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला रामावती देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।
जहां सदर अस्पताल में महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में पुलिस की टीम जुटी हुई है।