गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: माझागढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 27 पिपराही गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के कहला बिशुनपुर गांव के निवासी पारस साह के रूप में की गई है।
घर वापस आने के दौरान हुआ हादसा
पारस साह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोपालगंज से अपने घर कहला बिशुनपुर जा रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही वह मौके पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय लोगों के मदद से गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर जाने से पहले ही सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।