गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बरौली प्रखंड की कल्याणपुर पंचायत की मुखिया ज्ञानती देवी के पुत्र व युवा समाजसेवी अनुज सिंह को गोपालगंज जिले के सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से मुखिया संघ का जिला अध्यक्ष चुना। उचकागांव पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह को जिला संरक्षक बनाया गया। शहर के जादोपुर रोड में स्थित मनोरमा मैरेज हॉल में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में अनुज सिंह के नाम का प्रस्ताव करस घाट पंचायत के मुखिया बृजेश कुंवर उर्फ मुन्ना कुंवर ने किया। इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से सभी मुखिया गण समर्थन किए।
इस दौरान जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में राजन गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, श्रीराम कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, दिलीप बैठा, महासचिव अलका देवी, गजेंद्र प्रताप सिंह, सचिव शाह आलम, संतोष गुप्ता, राजू साह, कमलेश पटेल, बाबर अली को चुना गया। वहीं जिला महासचिव प्रमोद सिंह को बनाया गया। सचिन सिंह को मुखिया संघ का संगठन जिला महासचिव बनाया गया।
कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, आनंद मोहन राय, संदीप यादव, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह बिट्टू, वीरेंद्र सिंह, कृष्णा राम समेत अन्य मुखिया मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला पार्षद ओमप्रकाश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जिला पार्षद प्रिंस नेता ने किया।