गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाने के एक जीप और जब्त किए गए 8 वाहनों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से सभी वाहन जलकर राख हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने नगर थाने में जब्त किए गए करीब 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के कारण सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे। उधर एक नगर थाने की जीप जीप में भी आग लगा दी गई। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पुलिस को मिली तो उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मी मौके पर पहुंचे तो काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाने की जीप और जब्त किए गए 7 वाहनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। थाने में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य जगहों के सीसीटीवी का फुटेज देखा जा रहा है। जिससे असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली जाएगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।