उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: कोरोना काल में लोगों के लिए चल रहे सामुदायिक किचेन की व्यवस्था को देखने के लिए एडीएम सह प्रभारी पदाधिकारी पुष्पा कुमारी ने प्रखंड मुख्यालय पहुंची जहां सामुदायिक किचेन की व्यवस्था का जायजा लिया|
उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित चारवाहा विद्यालय के परिसर में संचालित कस्तूरबा विद्यालय के भवन में बनाए गए सामुदायिक किचन का विधिवत निरीक्षण किया तथा कई दिशा-निर्देश दिए| सामुदायिक किचन के संचालन को लेकर सीओ रवीश कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है| जिनकी देखरेख में इसका संचालन किया जा रहा है |
इस दौरान उन्होंने सीओ सह नोडल पदाधिकारी को सामुदायिक किचेन की देखरेख के साथ-साथ इसकी व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता सहित कई विषयों पर निर्देश दिया| वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक आशा कार्यकर्ता के बीमार हो जाने की खबर मिलते ही एडीएम पुष्पा कुमारी ने प्रखंड के तुलसिया गांव में जाकर आशा कार्यकर्ता से मुलाकात किया| उन्होंने आशा कार्यकर्ता आशा देवी को भी बेहतर चिकित्सकीय जांच तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।