सदर अस्पताल में चल रहा तीनों घायलों का इलाज।
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में के ईंट भट्ठा काम करने वाले मजदूरों के ऊपर ठनका गिर जाने के से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो महिला मजदूर समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका झारखंड के रांची जिले की पुष्पा देवी थी।
घायलों में झारखंड रांजी जिले की फूलमती बरला, शांति देवी व ट्रैक्टर चालक उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का भुआल महतो शामिल हैं।
इलाज के लिए घायलों को पहले कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। उधर मृतका का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ईंट भट्ठा पर सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईंट लाद रहे थे। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मजदूर की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस की मदद से उसके परिवार के सदस्यों को दी गई। सूचना मिलने के बाद अपने गांव से गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।