उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार में पशुओं को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहा एक पिक अप पुल से टकरा गया| जिसमें तीन पशु गंभीर रूप से घायल हो गए| जिसमें 2 पशुओं की स्थिति नाजुक है|
बताया जाता है कि यूपी से पशुओं की तस्करी कर एक पिकअप सिवान की तरफ ले जा रहा था| इस दौरान पिकअप चालक ने अपना संतुलन खो दिया तथा पशुओं से लदा हुआ पिकअप पुल से टकराकर पलट गया| पिकअप गाड़ी के पलटते ही उसमें लादे गए पशु गंभीर रूप से घायल हो गए| वहीं चालक मौके से फरार हो गया| इधर पशुओं से लदी पिकअप के पलटने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा उचकागांव थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को दी गई| सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया|
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पिकअप तथा घायल पशुओं को जप्त कर लिया| जिसके बाद किसी तरह दूसरे गाड़ियों के माध्यम से घायल सभी पशुओं को इलाज के लिए उचकागांव पशु अस्पताल पर लाया गया| जहां घायल पशुओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है| जबकि दो जख्मी पशुओं के इलाज चल रहा है| पुलिस मामले की जांच कर रही है | साथ ही चालक व तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है|