गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: आज समाज मे रक्त दान को लेकर काफी जागरूकता आई है| इसमें युवाओं की भी भागीदारी जरुरी है। गुरुवार को गोपालगंज सरेया नरेंद्र निवासी बंगाली महतो को आदमापुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार यादव ने रक्त देकर जान बचायी।
रंजीत यादव ने जागरूकता के तहत संदेश देते हुए कहा कि आज हर वर्ग के युवाओं को आगे आकर अधिक से अधिक रक्त दान कर समाज में रक्तदान के प्रति क्रांति लाने की आवश्यकता है। मौके पर विश्व श्रीराम सेना गोपालगंज पंकज रजक,प्रखंड प्रमुख माँझा जिला संयोजक विनोद यादव सूरज कुमार,सुंदर कुमार सुंदरम आदि थे|
बता दें कि विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल बाबू गुप्ता के मार्गदर्शन में काफ़ी सक्रिय रूप से जिले में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों का विवाह हो या नि: शुल्क शिक्षा या रक्तदान करना हो। हर सामाजिक कार्य में संगठन के कार्यकर्ता तन मन धन से एकजुट होकर कार्य करते हैं।