गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में उचकागांव प्रखंड के दहीभाता गांव में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम रहा ‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’। इसके तहत क्षेत्र के 75 नौजवानों ने दौड़ लगाई।
कार्यक्रम का आयोजक स्वयंसेवक प्रशांत कुमार ने बताया कि देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत उचकागांव के दहीभाता में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 में सैकड़ों नवयुवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दहीभत्ता पंचायत भवन से किया गया। फ्रीडम रन 2.0 दहीभता पंचायत से शुरू होकर दहीभाता प्राइवेट स्कूल, जिनबाबा स्थान से होते हुए पुनः पंचायत भवन आकर संपन्न हुई। स्वयंसेवक प्रशांत कुमार ने उपस्थित युवाओं को ‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’ की शपथ दिलाई।
दौड़ के बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। दौड़ के लिए युवाओं को दहीभाता के बुलेट यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में लगभग 75 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
युवाओं ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘फिटनेस के दोज आधा घंटा रोज’ व ‘वंदे मातरम’ आदि के नारे के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम में वंदना कुमारी, अनामिका कुमारी, स्मिता, गीतांजलि, पलक व मंजिला समेत अन्य लोग मौजूद थे।